आज के टाइम में स्मार्टफोन का इस्तेमाल हर कोई व्यक्ति करता है लेकिन बहुत बार ऐसा होता कुछ Common प्रॉब्लम फ़ोन में आ जाती हैं जैसे App Not Responding
जब कोई ऐप अचानक काम करना बंद कर देता है और स्क्रीन पर App Not Responding का मैसेज दिखता है तब फ़ोन को चलाने में काफी दिक्कत होने लगती है पूरा फ़ोन slow हो जाता है
इस लेख में हम इस समस्या के कारण और उसे ठीक करने के आसान और असरदार तरीकों के बारे में जानेंगे ताकि अगर आपके फोन में ऐसी समस्या आए तो आप आसानी से उसे ठीक कर ले
App Not Responding Problem क्यों होती है?
इस समस्या के पीछे कई कारण हो सकते हैं कुछ मेन कारण नीचे बता रहे है देखे क्या इनमे से आपके फ़ोन में कोई समस्या दिख रही
- फोन में RAM कम होना
- ज्यादा ऐप्स एक साथ चलना
- ऐप का पुराना version
- cache files का जमा होना
- फोन की storage भर जाना
इन कारणों को अगर आप समझ लेते हैं तो बहुत आसानी से अपने फ़ोन को ठीक कर लेंगे
App Not Responding Problem कैसे ठीक करें
1. ऐप को Force Stop करें
अगर कोई ऐप अटक अटक कर चल रहा है तो उसे बंद करना बहुत जरुरी है
ये स्टेप करें
- Settings में जाएँ
- Apps में App चुनें
- Force Stop पर क्लिक करें
2. फोन को Restart करें
बहुत बार छोटी-छोटी समस्याएँ मोबाइल फ़ोन को restart करने से ठीक हो जाती हैं हफ्ते में एक बार फ़ोन को restart करते रहें
Mobile restart कैसे करें
- पावर बटन दबाएं
- फोन को restart करें
- फिर ऐप दोबारा खोलें
3. Cache और Data साफ करें
कैश फाइलें ऐप को slow कर देती हैं इन्हें फ़ोन से हटाना बहुत जरुरी होता है
Clear Cache के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें
- Settings में जाएँ
- Apps में जाएँ Storage
- Clear Cache पर क्लिक करें
4. ऐप को Update करें
पुराने version में bugs हो सकते हैं इस लिए पहले Play Store में जाकर जो ऐप अटक रही है या दिक्कत कर रही है उसका अपडेट चेक करें अगर अपडेट आ गया है तो ऐप को अपडेट कर लें
ऐप्स को update करने के लिए
- Google Play Store
- का उपयोग करें ये सुरक्षित है
5. फोन की Storage खाली करें
अगर storage full है तो ऐप सही से काम नहीं करेगा इस लिए फाइल मैनेजर में जाकर चेक करें और जो काम की फाइल ना हो उन्हें हटा दें
कैसे रिमूव करें
- फालतू फाइल्स delete करें
- unused apps हटाएँ
- storage full ना रखें
6. Background Apps बंद करें
ज्यादा ऐप्स एक साथ चलने से RAM पर load पड़ता है इस लिए सारी ऐप्स एक साथ ना चलाए
ऐप्स बंद क्या करें
- recent apps बंद करें
- सिर्फ जरूरी ऐप्स ही चलाएँ
- फालतू ऐप को क्लोज कर दें
7. ऐप को Reinstall करें
अगर समस्या बनी रहे तो ऐप को हटाकर दोबारा install करें कई बार install
करने कुछ प्रॉब्लम हो सकती है अगर कोई ऐप दिक्कत करे तो उसे हटा कर दोबारा install कर लें इससे app fresh हो जाता है
8. Software Update चेक करें
फोन का system update न होने से भी problem आ सकती है इस लिए अपने फ़ोन का सॉफ्टवेयर हमेशा अपडेट रखें
अपडेट कैसे करें
- Settings में जाएँ Software Update
- latest version install करें
9. Factory Reset (Last Option)
अगर कोई तरीका काम न करे तो यह आखिरी उपाय है जरूर आजमाएं
ये कैसे करें
data backup लें
फिर reset करें
महत्वपूर्ण रिसेट करने से पहले अपने फ़ोन का डाटा फाइल किसी कंप्यूटर लैपटॉप में save कर लें
निष्कर्ष
App Not Responding एक आम समस्या है लेकिन अगर आपको सही जानकारी है तो आप इसे बहुत आसानी से ठीक कर सकते हैं
अगर आप ऊपर बताए गए steps को follow करते हैं तो आपका मोबाइल smooth और fast काम करेगा और ऐसी समस्याओं से आपका फ़ोन हमेशा बचा रहेगा
फोन में App Not Responding Problem कैसे ठीक करें? (Complete Guide 2026)
Reviewed by Gsm Bos
on
March 31, 2026
Rating:
Reviewed by Gsm Bos
on
March 31, 2026
Rating:

No comments: