आज के समय में स्मार्टफोन में फोटो वीडियो ऐप्स और कई तरह की फाइलें सेव रहती हैं जैसे जैसे फोन का इस्तेमाल बढ़ता है वैसे वैसे स्टोरेज भी भरने लगती है जिससे होता ये है की फ़ोन की स्पीड धीमी हो जाती है कुछ App देर में खुलना सुरु कर देते हैं
ऐसी स्थिति में हमें एक ऐसे ऐप की जरूरत होती है जो फोन की फाइलों को सही तरीके से मैनेज कर सके और अनावश्यक फाइलों को हटाने में मदद करे जिससे आपका स्मार्टफोन धीमा ना चले कोई App देर में ना ओपन हो पूरा फ़ोन स्मूथ चले
आज हम बात कर रहे हैं Google Files ऐप की जिसे Google ने बनाया है यह ऐप Android यूज़र्स के बीच काफी लोकप्रिय है और फोन की स्टोरेज को मैनेज करने में मदद करता है अगर आप Google Files ऐप के बारे में नहीं जानते तो आपको जरूर जानना चाहिए क्यों की ये बहुत हेल्पफुल मदतगार ऐप है
Google Files App क्या है?
Google Files एक file manager ऐप है जिसकी मदद से आप अपने फोन की फाइलों को आसानी से देख सकते हैं, organize कर सकते हैं और जरूरत न होने वाली फाइलों को delete कर सकते हैं लगभग ये सभी एंड्राइड फ़ोन में मैजूद होता
अगर आप अपने फ़ोन में कोई भी ऑडियो रिकॉडिंग फोटो वीडियो लेते है तो वो सब फाइल आपके फ़ोन की स्टोरेज में सेव होता है और वो Google Files file manager ऐप के अंदर दिखाई देता है
यह ऐप खासतौर पर उन लोगों के लिए उपयोगी है जिनके फोन की स्टोरेज जल्दी भर जाती है तो जो भी फाइल आपके काम की नहीं हो उसे आप file managar ऐप से डिलीट कर सकते हैं
App के मुख्य Features
इस ऐप की सबसे अच्छी खासियत यह है कि यह फोन में मौजूद junk files को ढूंढकर हटाने में मदद करता है यूजर फ़ोन का इस्तेमाल करता रहता है और फाइल में junk files बनती रहती हैं ये junk files नॉर्मली दिखाई नहीं देतीं इनसे स्टोरेज भर्ती रहती है और फ़ोन धीमा पढ़ जाता है
यह ऐप duplicate files और बड़ी फाइलों को भी पहचान सकता है जिससे स्टोरेज खाली करना आसान हो जाता है कई बार फ़ोन में कैमरे से कोई लॉन्ग वीडियो शूट कर लेते हैं लोग कुछ समय बाद वो भूल जाते है लॉन्ग वीडियो शूट की थी उसका काम भी निकल जाता है फिर भी वो फ़ोन में सेव रहती है
Google Files File Manager उन बड़ी फाइल को ऐप में सामने दिखा देता है ये वीडियो है इतने GB का है या ये फोटो , ऑडियो है इतने MB का है अगर आपके काम का ना हो तो आप आसानी से उन लॉन्ग फाइल्स को डिलीट कर के स्टोरेज खली कर सकते हैं
![]() |
| Google Files App Review |
2. Easy File Management
इस ऐप की मदद से आप अपने फोन में मौजूद फोटो वीडियो डॉक्यूमेंट और अन्य फाइलों को आसानी से देख सकते हैं फ़ोन में जितना भी डाटा होगा वो सब File Manager ऐप में दिख जाता है
फाइलों को move करना, rename करना और delete करना भी काफी आसान होता है ये सब कुछ आप इसी ऐप के अंदर कर सकते है
3. Fast File Sharing
इस ऐप में file sharing का फीचर भी दिया गया है जिसकी मदद से आप बिना इंटरनेट के पास के फोन में फाइल भेज सकते हैं अगर आपके फ़ोन में कोई फाइल है तो है और आप उसे अपने दूसरे मोबाइल में लेना चाहते हैं तो इस ऐप की मदत से ले सकते हैं
यह फीचर कई बार बड़ी फाइलों को जल्दी शेयर करने में काम आता है
4. Simple Interface
इस ऐप का interface बहुत ही simple और user friendly है ऐप के सभी फीचर सामने ही दिखाई देते है doveloper ने ऐप को ऐसे बनाया है
नए users भी इसे आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं और उन्हें फाइल मैनेज करने में ज्यादा परेशानी नहीं होती
Google Files App के फायदे
- फोन की storage साफ रखने में मदद करता है
- duplicate files ढूंढने में मदद करता है
- simple और easy interface
- बिना इंटरनेट file sharing की सुविधा
- Junk files ढून्ढ कर डिलीट करना
- बड़ी फाइल्स को स्क्रीन पर दिखाना
- new यूजर के लिए आसान
क्या यह App इस्तेमाल करना सुरक्षित है?
क्योंकि यह ऐप Google द्वारा बनाया गया है इसलिए इसे सुरक्षित माना जाता है Google एक भरोसेमंद कंपनी है Google के फ़ोन भी है ब्राउज़र भी है ऐप भी है
अगर आप इसे Google Play Store से डाउनलोड करते हैं तो यह आपके फोन के लिए सुरक्षित रहता है।
निष्कर्ष
अगर आपके फोन की स्टोरेज जल्दी भर जाती है और आप फाइलों को सही तरीके से मैनेज करना चाहते हैं तो Google Files एक अच्छा विकल्प हो सकता है इसमें काफी फीचर है जो फ़ोन की स्टोरेज को क्लीन रखने में मदतगार है
यह ऐप इस्तेमाल करने में आसान है और फोन की unnecessary फाइलों को हटाने में मदद करता है सिंपल लुक है मगर बहुत बहुत काम का है
सही तरीके से इस्तेमाल करने पर यह ऐप आपके स्मार्टफोन की स्टोरेज को बेहतर तरीके से manage करने में मदद कर सकता है अगर आपके फ़ोन में Google File Manager नहीं है तो इसे आप play store से डाउनलोड कर सकते हैं
Google Files App Review: क्या यह आपके फोन के लिए सबसे अच्छा File Manager है?
Reviewed by Gsm Bos
on
March 13, 2026
Rating:
Reviewed by Gsm Bos
on
March 13, 2026
Rating:

No comments: