आज के टाइम में स्मार्टफोन हम सबकी रोज़मर्रा की जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन चुका है हम सब मोबाइल का इस्तेमाल कॉल करने के लिए इंटरनेट चलाने के लिए सोशल मीडिया इस्तेमाल करने के लिए ऑनलाइन पेमेंट करने के लिए पढ़ाई और मनोरंजन के लिए करते हैं
लेकिन बहुत बार फ़ोन में कुछ समस्या आने लगती हैं जिसकी वजह से हमारे कई काम रुक सकते हैं
मोबाइल फ़ोन धीमा हो जाना बैटरी जल्दी खत्म होना इंटरनेट सही से काम न करना या कुछ भी खोने पर लोडिंग दिखाना ऐप्स का बार-बार बंद होना क्रेश होने जैसी समस्याएँ लगभग हर स्मार्टफोन के यूज़र को कभी न कभी जरूर परेशान करती हैं। अगर आपके फ़ोन में भी इस तरह की प्रॉब्लम हो गइ है
तो आज के इस लेख में हम मोबाइल में आने वाली कुछ सामान्य समस्याओं और उनके आसान समाधान के बारे में जानेंगे ताकी आप इन समस्याओं को समझ कर उन्हें खुद से ठीक कर पाएं
1. मोबाइल धीमा हो जाना
मोबाइल फ़ोन का धीमा होना एक बहुत ही आम समस्या है जब फोन में बहुत ज्यादा ऐप्स इनस्टॉल हो जाते हैं फोटो, वीडियो और कैश फाइलें जमा हो जाती हैं तो अपने आप ही फोन की स्पीड कम हो जाती है
समाधान
अनावश्यक ऐप्स को हटाएँ जिनका इस्तेमाल ना होता हो
फोन की स्टोरेज खाली रखें फालतू के फाइल्स को डिलीट कर दें
कैश फाइलें साफ करें Junk Files को रिमूव कर दें
समय-समय पर मोबाइल को रीस्टार्ट करें ताकी फालतू की ऐप्स और ना इस्तेमाल होने वाली फाइल्स रिमूव हो जाएँ
इन छोटे-छोटे कदमों से मोबाइल की स्पीड काफी हद तक बेहतर हो सकती है और आपका फ़ोन लॉन्ग टाइम तक सही चल सकता है
2. बैटरी जल्दी खत्म होना
अगर आपके मोबाइल की बैटरी बहुत जल्दी खत्म हो रही है तो इसके पीछे ये भी एक समस्या हो सकती है बैकग्राउंड में ऐप्स रन हो रहीं हैं या स्टोरेज भर चुकी है
समाधान
बैकग्राउंड ऐप्स बंद करें
स्क्रीन ब्राइटनेस कम रखें जितनी आँखों से देखने में दिक्कत ना हो
जरूरत न होने पर ब्लूटूथ और लोकेशन बंद रखें इनसे बैटरी ज्यादा जल्दी ख़तम होती है
बैटरी सेविंग मोड का उपयोग करें
इन उपायों से बैटरी की खपत कम की जा सकती है एक बार चार्ज कर के थोड़ा ज्यादा टाइम तक बैटरी चला सकते हैं
 |
| Mobile Problems |
3. इंटरनेट स्लो चलना
कई बार मोबाइल में इंटरनेट बहुत धीमा चलने लगता है जिससे वीडियो देखना या वेबसाइट खोलना मोबाइल में कोई भी इंटरनेट वाला काम करना मुश्किल हो जाता है
समाधान
मोबाइल डेटा या वाई-फाई को बंद करके दोबारा चालू करें स्पीड तेज होगी
नेटवर्क सेटिंग्स रीसेट करें फुल नेटवर्क आएँगे
सिग्नल वाली जगह पर जाएँ
अनावश्यक ऐप्स को बैकग्राउंड में चलने से रोकें
इन तरीकों से इंटरनेट की स्पीड बेहतर हो सकती है बाकी आप किस कंपनी का सिम इस्तेमाल कर रहे हैं इस पर भी निर्भर करता है
4. ऐप्स का बार-बार बंद होना
कभी कभी मोबाइल में ऐप्स अचानक बंद हो जाते हैं या ठीक से काम नहीं करते ये दिक्कत अक्सर पुराने ऐप हो अपडेट ना किया गया हो या फ़ोन मेंस्टोरेज काम होने के कारन होती है
समाधान
प्ले स्टोर में जाकर ऐप को अपडेट करें
सेटिंग में जाकर ऐप्स में जाकर ऐप का कैश और डेटा साफ करें
फाइल मैनेजर में जाकर कर फोन की स्टोरेज खाली रखें
जरूरत पड़ने पर ऐप को दोबारा इंस्टॉल करें
हमेशा आप ऐप्स को सुरक्षित रूप से
Google Play Store
से अपडेट और डाउनलोड करें
5. मोबाइल ज्यादा गर्म होना
मोबाइल का ज्यादा गर्म होना ये भी एक सामान्य समस्या है अगर आप लंबे समय तक गेम खेलना लगातार वीडियो देखना या चार्जिंग के दौरान फोन इस्तेमाल करना कॉल पर बात करना चाट करने जैसे काम करते हैं तो मोबाइल गरम होगा
समाधान
चार्जिंग के समय मोबाइल का कम इस्तेमाल करें
भारी ऐप्स को लंबे समय तक न चलाएँ बीच बीच में unstall
कर के फिर से इनस्टॉल करना सही रहता है
ज्यादा गर्मी पढ़ने पर फोन को ठंडी जगह पर रखें
अनावश्यक ऐप्स बंद करें या फ़ोन से रिमूव कर दे
निष्कर्ष
मोबाइल में आने वाली समस्याएँ आम बात हैं लेकिन अगर आप ऊपर बताई बातों का ध्यान रखते हैं तो आप इन सब समस्याओं से अपने फ़ोन को बचा सकते हैं
आज के डिजिटल समय में स्मार्टफोन हमारी जिंदगी का जरूरी हिस्सा है इसलिए उसका सही उपयोग और देखभाल करना बेहद जरूरी है
सही उपयोग कर के आप अपने स्मार्टफोन को लम्बे समय तक चला सकते हैं बिना किसी तरह की समस्या आए
No comments: